सीएम धामी ने उत्तरकाशी के सिलाई बैंड में भूस्खलन से श्रमिकों के लापता होने पर जताया शोक
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी की बड़कोट तहसील के सिलाई बैंड क्षेत्र में हुए भूस्खलन में कुछ श्रमिकों के लापता होने पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में वे निरंतर संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं।एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित अन्य दल घटनास्थल पर पहुंचकर सघन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।
