उत्तराखंड

गैरसैंण पहुँचे सीएम धामी, कल से सत्र की शुरुआत

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए गैरसैंण (भराड़ीसैंण) पहुंचे।उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र 19 से 22 अगस्त तक गैरसैंण में होगा आहूत होगा।इसकी तैयारियां भी जोरों शोरों से चल रही हैं।इसी क्रम में बीते रोज सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी से मुलाकात की।इस मुलाकात में सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारी को लेकर चर्चा की।19 अगस्त से होने वाले मॉनसून सत्र को देखते हुए धामी सरकार ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को बड़ी जिम्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *