“‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहे मुख्य अतिथि”
देहरादून।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित एक होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया | इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।
