देहरादून।भू- बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष मंगलवार 25 नवंबर को शाम 2 बजकर 56 मिनट पर बंद होंगे।श्री केदारनाथ धाम के 23 अक्टूबर 2025 व द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 18 नवंबर तथा तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट 6 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे।